प्रकाश नाग/केशकाल : नाबालिग युवती को शादी का प्रलोभन देकर बहाल फुसलाकर कर अपहरण व अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 12 अप्रैल को केशकाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रतिराम निषाद के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मंगलवार न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
केशकाल थाना प्रभारी भीमसेन यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12 अप्रैल 2021 को प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात युवक द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। जिस पर केशकाल थाने में धारा 363, 366, 376 (2) (ढ) भा.द.वि व 6 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जिसके बाद से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी एवं एसडीओपी अमित पटेल के मार्गदर्शन में लगातार अपह्त बालिका व अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।
इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 24 अप्रैल दिन सोमवार को आरोपी रतिराम निषाद पिता कालेराम निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी गौरगांव जिला कांकेर के कब्जे से अपह्त बालिका को रायपुर से बरामद किया गया है। उक्त आरोपी रतिराम निषाद द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने व शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर मंगलवार दिनांक 25 अप्रैल को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भीमसेन यादव, उप. निरीक्षक रामजी तारमे, प्रधान आरक्षक संजय बिसेन, आरक्षक शोभराज मंडावी, कमलेश पटेल, महिला आरक्षक जयो चंद्रवंशी, सायबर आरक्षक लुमन भंडारी की अहम भूमिका रही।

