प्रांतीय वॉच

जेएलएन अस्पताल के सभी बेडस् को पाइप्ड ऑक्सीजन से जोड़ने की कवायद प्रारंभ

Share this
  • बीएसपी ने कोविड के भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए कसी कमर

तापस सन्याल/भिलाई : सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने कोविड मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए अनेक सकारात्मक निर्णय लिए है। जिसके चलते ऑक्सीजन बेडस् की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ आईसीयू बेडस् में वृद्धि की है। इसके अतिरिक्त बीएसपी प्रबंधन ने मरीजों को बेहतर मेडिकल सुविधा देने हेतु वेंटीलेटर्स, सी-पैप मशीन, बाई-पैप मशीन, हाई डिपेंडेंसी यूनिट से लेकर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटेड की समुचित व्यवस्था को अंजाम दिया है। संयंत्र के निदेsशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता के नेतृत्व व निर्देशन में मरीजों के जीवनरक्षा हेतु विविध सुविधाओं को बढ़ाने की मुहिम जारी है। अस्पताल प्रबंधन की जरूरतों को देखते हुए उन्हें समग्र सपोर्ट प्रदान किया जा रहा है।

पाइप्ड ऑक्सीजन बेडस् बढ़ाने का निरन्तर प्रयास

संयंत्र के उच्च प्रबंधन के इसी पहल के तहत बीएसपी के जेएलएन अस्पताल में पाइप्ड ऑक्सीजन बेडस् बढ़ाने की निरन्तर कवायद जारी है। जिससे कोविड मरीजों को बेहतर प्रेषर के साथ ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध की जा सके। जिससे गंभीर मरीजों के जीवन को बचाया जा सके। महाप्रबंधक श्री शाहिद अहमद ने बताया कि अस्पताल में कोरोना से पूर्व 100 बिस्तरों पर पाइप्ड ऑक्सीजन की व्यवस्था थी। इसके बाद कोरोना के संक्रमणकाल में पाइप्ड ऑक्सीजन की संख्या बढ़ाकर 317 कर दिया गया है। जिसमें 2 आइसोलेशन वार्ड, एच-0 गायनेकोलाजी वार्ड, एच-0 पुरूष चेस्ट वार्ड, ए-3 वार्ड में पाइप लाइन बिछाकर सीधे मरीजों के बिस्तर तक ऑक्सीजन देने के व्यवस्था की गई।

योगदान देने वाली टीम

बीएसपी प्रबंधन के इस संवेदनशील निर्णय को अमलीजामा पहनाने के लिए ईडी (एम एंड एचएस) डाॅ एस के इस्सर, सीएमओ द्वय डाॅ प्रमोद बिनायके व डाॅ रविन्द्रना l

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *