दिलहरण चंद्रा/जैजैपुर : भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा वैश्विक महामारी का नाश करने एवं सभी को आरोग्यता व विश्व कल्याण की कामना से अक्षय तृतीया 14 मई 2021 दिन शुक्रवार को सायं 6 बजे सभी घरों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए हवन करने का आग्रह किया गया है संस्थान के संस्थापक आचार्य राजेन्द्र महाराज ने वर्तमान परिदृश्य में कोरोना संकट के संबंध में बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी एक सुनामी याफिर लघु नैमित्तिक प्रलय जैसा ही है जो सम्पूर्ण विश्व पर भारी संकट बन गया है पौराणिक काल में भी बड़े – बड़े संकट देवताओं और जनमानस पर भी आए थे पर सभी संकट या प्रतिकूल परिस्थिति का नाश केवल राजतंत्र या सत्ता के बलबूते पर ही नहीं हुआ तब भी आध्यात्म बल और वेद | मंत्रों का आश्रय लिया गया थाद्य भारत धर्म प्राण देश है जहाँ आध्यात्म और ईश्वर के प्रति हम सबकी आस्था प्रारंभ से ही है आज भी विविध कार्यों का श्री गणेश अथवा शुभारंभ दीप प्रज्वलन व देव पूजन वेद मंत्रों के साथ श्रीफल तोड़कर करते हैं।
कोरोना महामारी का नाश एवं विश्व कल्याण के लिए आध्यात्मिक हवनः राजेन्द्र महराज

