संतोष ठाकुर/तखतपुर ।चाइल्ड कंजर्वेशन फाऊंडेशन इंडिया भोपाल और राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा “बच्चों में ह्दय रोग”‘ तथा मदर्स मिल्क बैंक की आवश्यकता विषय पर आयोजित नेशनल वेबीनार-43 में तखतपुर से प्रदीप कौशिक ने घर से ही आँनलाइन सहभागिता दर्ज की। डा0 राघवेन्द्र शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डा0 गौरव खंडेलवाल, डा0 आशा दीक्षित और डा0 प्रशांत पाठक ने विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से एक मात्र प्रतिभागी के रूप में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य प्रदीप कौशिक ने सहभागिता दर्ज की। इस नैशनल वेबीनार-43 का आयोजन 25 अप्रेल को 4 बजे से म0 प्र0 की राजधानी भोपाल से आयोजित किया गया था।
चाइल्ड कंजर्वेशन फाऊंडेशन इंडिया भोपाल और राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा “बच्चों में ह्दय रोग”‘ तथा मदर्स मिल्क बैंक की आवश्यकता विषय पर आयोजित नेशनल वेबीनार में प्रदीप कौशिक शामिल हुए

