महेन्द सिंह/पांडुका/नवापारा/राजिम : कोरोना का कहर चारों तरफ फैल चुका है और तमाम सावधानी के बीच अब ऐसे लोगों को करोना रूपी काल अपने क्रूर पंजे में दबोच रहा है जिनके बारे में कोई सोच नहीं सकता ऐसे ही अंचल के प्रख्यात अधिवक्ता पांडुका निवासी ओंकार सिंह साहू जोकि रायपुर रामकुंड पारा में निवास करते थे विगत 16 दिनों से कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से रायपुर के मेकाहारा में इलाज ले रहे थे सबसे अच्छी बात यह थी कि वे तेजी से स्वस्थ हो रहे थे और अस्पताल में कई टेस्ट में उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आ रहा था और उन्हें अति शीघ्र डिस्चार्ज भी किया जाना था अचानक दिनांक 23 अप्रैल सुबह तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई और डॉक्टरों के भरसक प्रयत्न के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका खबर सुनते ही अंचल में शोक की लहर फैल गई अधिवक्ताओंकार सिह सीजी वाच ब्यूरो प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर के कॉलेज के दिनों के सीनियर थे उनके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा बेहद जिंदादिल खुशमिजाज और वकालत के पेशे में सिफर से लेकर शिखर तक का सफर तय किया था जिन मामलों में अच्छे-अच्छे सीनियर वकील हाथ खड़ा कर देते थे उसे ओंकार सिंह साहू चैलेंज के रूप में लेकर मुकदमा जिता कर भी दिखाते थे गरीबों के बड़े हमदर्द थे कई मामले मामूली फीस पर या निशुल्क केस लड़ते थे। अधिवक्ता ओंकार सिंह के परिवार में धर्मपत्नी के अलावा दो बेटे हैं। उनका अंतिम संस्कार रायपुर देवेंद्र नगर मुक्तिधाम में किया गया है उनके आकस्मिक निधन पर राजिम विधायक अमितेश शुक्ला, चंद्रशेखर साहू जिला पंचायत सदस्य राजिम क्षेत्र, महेश यादव अध्यक्ष अधिवक्ता संघ राजीम गौरव मिश्रा उपाध्यक्ष छूरा जनपद क्षेत्र महेंद्र कुमार साहू अध्यक्ष साहू समाज पांडुका परिक्षेत्र छबिलाल साहू, चंद्र प्रकाश तिवारी, गजेंद्रसाहू, भुनेश्वर निषाद सरकड़ा, रामकिशोर शर्मा, मिश्रीलाल तारक ,धर्मेंद्र सिंह ठाकुर हरीशतारक दिनेंद्र प्रसाद द्विवेदी, चंद्रकांत चंद्राकर, पुरुषोत्तम चक्रधारी, दानीराम व्यास ,रेख राम साहू गोबरा नवापारा वाले, सहित सभी अंचल वासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
नहीं रहे अंचल के प्रख्यात लायर ओंकार सिंह साहू

