प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

गरियाबंद मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कॉलेज में आइसोलेशन सेंटर में घटिया खाने को लेकर मच गया बवाल | राजिम विधायक अमितेश शुक्ल के विशेष प्रयास से तुरंत गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया |

Share this


(पांडुकाा / नवापारा / राजिम / रायपुर )  महेंद्र सिंह ठाकुर  |विकराल रूप और छत्तीसगढ़ शासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की जद्दोजहद जिसमें प्रदेश के कई आइसोलेशन सेंटर में अव्यवस्था और घटिया खाने की गंभीर शिकायतें आ रही हैं आखिरकार इतने बड़े बजट में क्या मरीज को चंद दिनों के लिए सामान्य सुविधा और सामान्य सा भोजन भी नहीं दिया जा सकता इससे ज्यादा दुख की क्या बात होगी हम बात करते हैं गरियाबंद जिले के दर्रा पारा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने आइसोलेशन सेंटर जिसमें 100 से ज्यादा बच्चे बूढ़े नौजवान महिलाएं स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं यहां पर शुरू से भोजन के बारे में गंभीर शिकायतें मिल रही थी इसमें सुबह का नाश्ता हो या रात का खाना बेहद ही स्तर हीन खाना दिया जा रहा था शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे आज दिनांक 15 अप्रैल को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती मरीजों का गुस्सा जमकर भड़क उठा जब ठंडी कच्ची सोयाबीन की बड़ी की सब्जी पानी मिली हुई दाल और हद तब हो गई जब चावल से पानी रिसता मिला मरीजों ने आरोप लगाया बासी चावल को गर्म करके थाली में पैक कर दिया गया घटिया भोजन और हंगामा की तस्वीर वहां भर्ती एक मरीज ने छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर को भेजकर मामले में मदद करने की प्रार्थना की जिसमें छत्तीसगढ़ वाच ब्यूरो प्रमुख गरियाबंद कलेक्टर क्षीर सागर और राजिम क्षेत्र के विधायक अमितेश शुक्ला केसंज्ञान में यह बात लाई और तस्वीर तथा वीडियो उनके पास भेजे अमितेश शुक्ल ने तत्काल गरियाबंद कलेक्टर स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ और अन्य अधिकारियों से मामले का तत्काल निराकरण करने का आदेश देते हुए सूचित करने की बात कही। आइसोलेशन सेंटर में कलेक्टर क्षीरसागर पहुंचे भर्ती मरीजों को आश्वासन दिया लेकिन 4 बजे शाम तक भर्ती मरीजों को खाना नहीं मिला था भूखे प्यासे पेशेंट मायूसी में लेटे बैठे थे फोन के माध्यम से कई मरीजों ने दोबारा छत्तीसगढ़ वॉच ब्यूरो प्रमुख कोआपबीती बताते हुए मदद की गुहार लगाई जिसके बारे में क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ला को पुनः सूचित करने पर गरियाबंद कलेक्टर को सख्त से सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया और कहा कि जो भी दोषी है उन्हें निलंबित किया जाए और जनहित में दोषी को बख्सा न जाए उन्हें बहुत पीड़ा हो रही है कि भर्ती पेशेंट को उचित आहार नहीं मिल रहा है वे लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में बने रहेंगे और प्रतिदिन का अपडेट लेंगे। वहां भर्ती कई मरीजों ने गुहार लगाई है कि उन्हें घर जाने दिया जाए नहीं तो यहां के भोजन की अव्यवस्था में वे दोबारा जरूर गंभीर रूप से बीमार पड़ जाएंगे या उनके प्राण पखेरू उड़ जाएंगे। यहां यह बता देना भी आवश्यक है कि करोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा घातक है जिसकी वजह से बड़ी तादाद में गांव और दूरस्थ वन्य क्षेत्र से काफी मात्रा में करोना पॉजिटिव आ रहे हैं जबकि पिछले वर्ष स्थिति ऐसी नहीं थी प्रशासन भी अपनी पूरी ताकत इसकी रोकथाम के लिए झोंक रहा है हमारी सभी लोगों से अपील है स्वास्थ्य नियमों का गंभीरता से पालन करें सेनीटाइजर मास्क और सामाजिक दूरी का गंभीरता से पालन करें अभी भी आम जनता द्वारा लापरवाही देखी जा रही है। इस मुसीबत से प्रशासन के साथ सभी जन सामान्य को अलर्ट रहना होगा तभी इस पर काबू पाया जा सकता है। गरियाबंद स्थित दर्रा पारा पॉलिटेक्निक कॉलेज मे पेशेंट लोगों द्वारा किया गया घटिया भोजन का बहिष्कार भोजन की पडी प्लास्टिक की थालियां।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *