- घर-घर सर्वे कर कोविड वैक्सीनेशन कार्ड बांट कोरोना से बचाव और टीकाकरण के लिए कर रहीं प्रेरित
रायपुर : कंटेनमेंट जोन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे के साथ ही माइकिंग के माध्यम से कोरोना से बचाव की जानकारी और टीकाकरण के प्रति वहां के निवासियों को जागरुक भी कर रही हैं। इस दौरान वह लोगों को कोरोना के लक्षण सर्दी, खांसी बुखार सहित कोई भी समस्या होने पर कोरोना जांच कराने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर गृहभ्रमण कर विभाग द्वारा दिए गए फार्मेट पर जानकारी भी एकत्र कर रहीं साथ ही टीकाकरण के लिए योग्य लोगों को कोविड वैक्सीनेशन कार्ड दे रहीं है जिसमें लाभार्थी का नाम, टीकाकरण केंद्र का नाम एवं उम्र आदि का विवरण अंकित रहता है।इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर पर टीका लगवाने के लिए भी समझा भी रही है। साथ ही उनको यह जानकारी भी दे रहीं हैं कि किस दिन टीकाकरण होगा यदि नियत तिथि पर लाभार्थी नहीं आता है तो उससे फ़ोन पर फॉलोअप किया जाता है एवं जो लोग घर पर नहीं मिल रहे है उनके फोन नम्बर पता करके वैक्सीनेशन कराने की सूचना दे रही है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारतीय साहू एवं कोकिला सिंह ने बताया, “क्षेत्र के लगभग 800 से अधिक घरों में सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। सर्दी खांसी के मरीज को अलर्ट पर रखकर जांच और इलाज कराने के लिये स्वास्थ्य विभाग से समंवय किया है।पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेबल चेक करजानकारी ले रहे है । पिछले दिनों 70 से अधिक निवासियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अविनाशआशियाना कबीर नगर को कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है”।
जानकारी देते हुए पर्यवेक्षक रीता चौधरी ने बताया ‘’जिला महिला बाल विकास विभाग रायपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडे के मार्गदर्शन मेंकंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर गृहभ्रमण कर फार्मेट भर कर जागरुकता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माइकिंग और कोविड वैक्सीनेशन कार्ड भी बांट रही है। इस दौरान क्षेत्रवासियों को गर्म पानी पीने, मास्क लगाने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने , कंटेंमेंट जोन में आने और जाने से बचने, भीड़भाड़ से बचने, लक्षण नजर आने पर जांच कराने वैक्सीन लगवाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माइकिंग के माध्यम से प्रेरित कर रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक केंद्र को वैक्सीनेशन केंद्र भी बनाया गया है। ताकि लोग अपने नजदीकी केंद्र पर सुरक्षित टीकाकरण करा सकें। टीकाकरण के लिए हितग्राहियों को प्रथम डोज के बाद दूसरे डोज लगवाने के लिए टीकाकरण कार्ड में 28 दिन बाद का समय भी दिया जा रहा है”।
उन्होंने कहा “माइकिंग कराने से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को कम समय में संदेश पहुंचाने का काम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा किया जा रहा है क्षेत्र भ्रमण के दौरान माइकिंग की जा रही है । माइकिंग के द्वारा क्षेत्रवासियों को गर्म पानी पीने, मास्क लगाने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर पर टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है । समस्त गतिविधियों में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है ”

