चिरमिरी/कोरिया (भरत मिश्रा) । कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने, सरकार और संगठन की गतिविधियां जनता तक पहुंचाने हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी. एल, पुनिया, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुमति से प्रदेश कांग्रेस आई टी सेल अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आई.टी. सेल में चिरिमिरी के युवा नेता ऋषिकेश गुप्ता (बंटी) को सहसचिव नियुक्त किया है । इसकी जानकारी छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस के आईटी सेल की पूरी सूची जारी करते हुए दी । चिरमिरी के युवा नेता ऋषिकेश गुप्ता की इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है । ऋषिकेश गुप्ता ने अपनी इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस के छतीसगढ़ प्रभारी पी. एल. पुनिया, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छतीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष जयसिंह बिस्सा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला के साथ कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नजीर अजहर, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल एवं चिरिमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है । ऋषिकेश ने कहा कि, कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस सरकारों के बारे में सोशल मीडिया पर किए जा रहे दुष्प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देने का कार्य करूँगा । साथ ही कांग्रेस नेताओं का इतिहास, आज़ादी के आंदोलन में कांग्रेस का योगदान, देश के विकास में कांग्रेस सरकारों का योगदान, विचारधारा, रीति नीति और सिद्धांतों का सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिससे लोगों तक कांग्रेस के बारे में सही जानकारी पहुंच सके।
छ.ग कांग्रेस कमेटी आईटी सेल में ऋषिकेश गुप्ता बने प्रदेश सहसचिव

