तापस सन्याल/ भिलाई। सेंट थॉमस महाविद्यालय के अंग्रेजी सातकोसतर व्ञिाग द्वारा ब्लौगिंग एक कैरियर विषय पर बेबिनार का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालय के छात्रों एवं प्राध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अतिथि वक्ता, सेंट थॉमस महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की भूतपूर्व छात्रा, पूर्व पत्रकार एवं वर्तमान में चेन्नई में कॉर्पोरेट कम्पुनिकेशन में कार्यरत सुश्री सी. जी. अखिला थी। वर्तमान में वे स्वयं एक ब्लौगर हैं एवं विभिन्न मंचों पर लेखक के रूप में कार्य कर रही हैं। सर्वश्रथम अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शाइनी मेंडोंस ने बेबिनार का शुभारंभ करते हुए सभी छात्रों एवं प्राध्यापकों का अभिवादन किया। उन्होंने बताया ड्लौगिंग के माध्यम से आज के युवा अपने वक्तिगत एवं व्यावसायिक सम्बंधों को विकसित कर सकते महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. जी. रोईमोन ने अपने स्वागत उद्योधन में अंग्रेजी विभाग की सराहना करते कहा कि इस प्रकार के वेबिनार का आयोजन करने से छात्रों को वर्तमान परिप्रेश्य मं इस प्रकार के कठिन विषय के बारे में अच्छी जानकारी मिलती है। कार्यक्रम की वक्ता सुथी सी. जी. अखिला ने ब्लौगिंग के विभिन्न पहलुओं की चर्चा करते हुए बताया कि कैसे और कहा से विचार उत्पन्न किया जा सकता है जिसे हम ब्लौगिंग के माध्यम से अपनी भावनाओं को प्रकट कर सकते हैं। उ्होंने विभिन्न उदाहरणों से समझाया कि ब्लौगिंग को हम व्यक्तिगत से सार्वजनिक रूप में परिवर्तित कर सकते हैं और इसके लिए किसी भी प्रकार की नैतिक अनुमोदत कीआवश्यकता नही होती है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जो नियम विरुद्ध ब्लॉग लिखते हैं उन्हें बहुत मी समस्याओं का सामना करना पढ़ता है कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने बहुत ही उत्साह के साथ अपने प्रश्नों के उत्तर जानकर ब्लौगिंग से सम्बन्धित शंकाओं का निवारण किया। कार्यकम का संचालन अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सुजाता कोले ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापिका सुसन एबिसन ने दिया।
सेंट थॉमस महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा ब्लौगिंग एक कैरियर विषय पर वेबिनार का आयोजन

