BREAKING CG NEWS

ममता शर्मसार! 1.80 लाख में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Share this

Mamta is ashamed! Child deal for Rs 1.80 lakh, 5 accused, including mother, arrested

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. पैसों के लालच में कलयुगी मां ने अपने ही छोटे बच्चे को बेच दिया. पश्चिम बंगाल से पुलिस ने 9 से 10 माह के बच्चे को सकुशल बरामद किया है. मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

1.80 लाख में बच्चे को बेचने का आरोप

पुलिस जांच के मुताबिक, मामला मार्च 2026 का बताया जा रहा है. आरोप है कि बच्चे की खरीद-फरोख्त ₹1.80 लाख में की गई थी. मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान बच्चे को बेचने के मामले में उसकी मां समेत अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.

पश्चिम बंगाल से बच्चे को किया बरामद

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पश्चिम बंगाल में बच्चे के होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे को वहां से सकुशल बरामद किया. पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में ले लिया है. मामले में पश्चिम बंगाल निवासी दो आरोपियों की भूमिका भी उजागर हुई है. पुलिस अब इस पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है.

कुनकुरी पुलिस ने बच्चे की खरीद-फरोख्त के आरोप में किशोर न्याय अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है. मामले में मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है. जांच के दौरान बच्चे की खरीद-फरोख्त से जुड़े घटनाक्रम और आरोपियों की भूमिका के संबंध में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं. बच्चे को सकुशल बरामद करने के बाद उसे सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *