BREAKING CG NEWS

जवान की मौत पर परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Share this

Family members of the soldier feared murder, protested by placing the body on the road

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में SF-6 बटालियन में पदस्थ जवान विजेंद्र ठाकुर की मौत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया है. उन्होंने जवान की मौत के पीछे हत्या की आशंका जताई है. वहीं मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है.

मुख्यमार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, आक्रोशित परिजनों ने जवान के शव को देवनगर मुख्यमार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया. इस दौरान न्याय देने के नारे लगाते हुए मौत की परिस्थितियों की जांच और वास्तविक वजह सामने लाने की मांग उठाई.

परिजनों का आरोप है कि बटालियन की ओर से गांव में शव लाने के दौरान किसी वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी नहीं थी. वहीं जवान को शहीद का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की. फिलहाल जवान की मौत को लेकर परिजनों द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद मामला गंभीर हो गया है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *