BREAKING CG NEWS

ED BIG ACTION: 734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, स्क्रैप कारोबारी और बेटा गिरफ्तार

Share this

ED BIG ACTION: ED takes big action in the 734 crore GST scam, scrap businessman and son arrested

रांची : झारखंड में  734 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले के ED  ने बड़ी कार्रवाई की है।  ईडी की टीम ने बुधवार को जमशेदपुर, देवघर और कोलकाता के कई ठिकानों पर छापा मारा। साथ ही  देर रात जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आवास से स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया और सुरक्षा के बीच दोनों को अपने साथ रांची ले आई.

जांच एजेंसी ने बुधवार सुबह 7 बजे से ही बिष्टुपुर के होटल सोनेट के सामने स्थित ज्योति अपार्टमेंट में ज्ञानचंद जायसवाल के आवास-सह-कार्यालय पर दस्तक दी. इसके अलावा बिष्टुपुर के एन रोड स्थित बीएस टावर में उनके फ्लैट और अकाउंटेंट संजय पारेख के ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी गई. इस कार्रवाई में केंद्रीय सुरक्षा बलों (CRPF) के जवानों के साथ ईडी के 50 से ज्यादा अधिकारी शामिल थे. उधर देवघर में विकास चटर्जी के नंदन पहाड़ स्थित आवास और बीएन झा पथ कार्यालय पर भी सघन तलाशी ली गई. दिनभर चली इस कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध व फर्जी वित्तीय लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *