BREAKING CG NEWS

दीपक बैज का बड़ा बयान , बोले – कांग्रेस में नहीं, BJP में है गुटबाजी…

Share this

Deepak Baij’s major statement: Factionalism exists in the BJP, not the Congress…

सरगुजा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आपसी गुटबाजी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस में किसी भी तरह की गुटबाजी से साफ इनकार करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रोपेगेंडा बताया। बैज ने कहा कि कांग्रेस से ज्यादा गुटबाजी भाजपा में है और भाजपा के बड़े नेता एक मंच पर भी एकजुट नजर नहीं आते।

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के एक साथ नजर आने से भाजपा को तकलीफ होती है। कांग्रेस के नेता एक ही गाड़ी में साथ घूमते हैं और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। कभी टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल एक साथ नजर आते हैं, तो कभी वे खुद चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव के साथ एक गाड़ी में दिखाई देते हैं।

‘भाजपा के बड़े नेता एक गाड़ी में साथ नहीं दिखते’

PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में ऐसी एकजुटता दिखाई नहीं देती। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कभी बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और धरमलाल कौशिक एक साथ एक गाड़ी में नजर आए हैं? बैज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बीच जो आपसी भाईचारा है, वह भाजपा में दिखाई नहीं देता। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसे गुटबाजी बताना भाजपा का बनाया हुआ नैरेटिव है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *