CG BREAKING: Taman Sonwani’s health deteriorates; admitted to Ambedkar Hospital.
CG BREAKING: रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले में जेल में बंद पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट, अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, तबीयत में सुधार बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, पूर्व पीएससी चेयरमैन व रिटायर्ड IAS टामन सिंह सोनवानी की 18 अगस्त को अचानक तबीयत बिगड़ी थी. ब्रेडीकार्डिया की स्थिति बनने पर आनन-फानन में एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट, अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद हार्ट अटैक की आशंका के चलते पेसमेकर लगाया है. अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

