- सैकड़ों की संख्या ग्रामीणजन उद्घाटन में हुई शामिल
प्रकाश नाग/ केशकाल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 27 जनवरी को केशकाल विधानसभा के ग्राम कोंगेरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बांसकोट को उपतहसील बनाने का घोषणा किया था, जिसके तहत शनिवार को केशकाल विधायक संतराम नेताम व कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा की उपस्थिति में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। नवीन उपतहसील के खुलने से स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार से लाभ मिलेगा साथ ही अब ग्रामीणों को तहसील से सम्बंधित किसी कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी।
आपको बता दें कि बडेराजपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाँसकोट को मुख्यमंत्री के द्वारा उपतहसील बनाने की घोषणा करने के बाद से ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। विश्रामपुरी (बड़ेराजपुर) तहसील से पृथक होने के पश्चात अब बाँसकोट उप तहसील के अंतर्गत कुल 19 गांव में लगभग 29,000 की जनसंख्या है। लम्बे समय से बाँसकोट के लोगों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उप तहसील की मांग की जा रही थी, जिसके पश्चात विधायक संतराम नेताम के प्रयासों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उप तहसील बनाए जाने की घोषणा की। इसी तारतम्य में आज शनिवार को विधायक संतराम नेताम व कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा नवीन उप तहसील कार्यालय का उद्घाटन किया।
केशकाल विधायक संतराम नेताम ने कहा कि हमारे बाँसकोट के भाई-बहनों को जाती, निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य विभिन्न कार्यों के लिए विश्रामपुरी जाना पड़ता था जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों द्वारा मुझसे मांग की गई थी कि यहां उप तहसील का निर्माण करवाया जाए। मैं माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उप तहसील की सौगात दी है। साथ ही विधायक ने कहा कि आज ग्रमीणों द्वारा नवीन ग्राम पंचायत भवन की मांग की गई है मैंने मंच के माध्यम से बाँसकोट में नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण की घोषणा भी की है साथ ही स्थानीय युवाओं के खेलकूद हेतु आवश्यक संसाधनों के लिए राशि दिए जाने की घोषणा भी की है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य तिहारिन मरकाम,जनपद अध्यक्ष प्रेमशीला मंडावी, उपाध्यक्ष श्यामा साहू, सरपंच डुड्डीराम मरकाम, उपसरपंच अशोक शार्दूल, फरसगांव जनपद अध्यक्ष शिशकुमारी चनाप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

