BREAKING CG NEWS

RAIPUR CRIME: ईद मिलादुन्नबी जुलूस में चाकूबाजी

Share this

RAIPUR NEWS: Stabbing incident during Eid-e-Milad-un-Nabi procession

RAIPUR CRIME: . रायपुर: रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा हो गया। देखते ही देखते हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने 3 युवकों को चाकू मार दिया। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र के तात्यापारा इलाके की है। बताया जा रहा है कि जूलुस के दौरान हंगामा हो गया। इतने में ही हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने तीन युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद पूरे जूलुस में माहौल तनावपूर्ण हो गया

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि बदमाश ने किस वजह से इस वारदात को अंजाम दिया इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *