BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH: नवविवाहिता के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

Share this

CHHATTISGARH: Major revelation in newlywed’s suicide case; husband arrested on charges of dowry harassment.

CHHATTISGARH: खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दहेज प्रताड़ना और डी.एड. की पढ़ाई रोकने पर वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी के चलते उसने घर के टॉयलेट में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह पूरा मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र के टेकापार खुर्द गांव का है। पुलिस के अनुसार, मृतिका की शादी 24 फरवरी 2025 को अजय बघेल (30) के साथ हुई थी। शादी के करीब दो-तीन महीने बाद से ही मोटरसाइकिल और नगद राशि को लेकर उसे प्रताड़ित किए जाने का आरोप है। मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा सगाई के दौरान मिले आभूषण भी पति द्वारा अपने पास रख लिए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।

मानसिक रूप से परेशान थी नवविवाहिता

परिजनों के मुताबिक, शादी के समय महिला की पढ़ाई जारी रखने की बात तय हुई थी, लेकिन बाद में पति ने उसे डी.एड. करने से मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि लगातार प्रताड़ना और पढ़ाई को लेकर दबाव के चलते महिला मानसिक रूप से परेशान थी। इसी के चलते 22 अगस्त को उसने खुद को घर के बाथरूम में बंद कर लिया और खुद पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा ली। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद खैरागढ़ थाने में अपराध क्रमांक 324/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 और 85 में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने 24 अगस्त को आरोपी पति अजय बघेल को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *