JPSC Protest: A decisive battle against the JPSC-JSSC scam! Jairam Mahto has begun a fast without water.
रांची। JPSC और JSSC समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्र 16 दिनों से रांची के जयपाल सिंह मुडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से उनकी मांगें नहीं मानी गई हैं।
इसी के चलते डुमरी से विधायक और JLKM जयराम महतो विधानसभा परिसर के बाहर एकदिवसीय अनशन कर रहे हैं। इस दौरान वह पानी भी नहीं पियेंगे। जयराम महतो ने सभी वर्गों से अनशन की अपील की है।
उन्होंने कहा कि झारखंड की प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार अनियमितताएं सामने आई हैं। इसमें सीटों से बेचने, घर पर आंसर सीट लिखना और OMR सीट खाली छोड़कर बाद में भरा जाने जैसी धांधली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने स्तर पर अपना समर्थन करें। उन्होंने कहा कि मजदूर, वकील, व्यवसायी और किसान आदि से जुड़े संगठन कुछ समय के लिए छात्रों के समर्थन में कार्यक्रम या अनशन करें।
पार्टी के एक और नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले कई दिनों से अनशन पर हैं। शनिवार को हेमंत सोरेन सरकार द्वारा गठित 5 सदस्यीय मंत्री स्तरीय समिति और आंदोलनकारी छात्र संगठनों के बीच बातचीत भी हुई थी, लेकिन वार्ता पूरी तरह बेनतीजा रहा।
सरकार से कोई ठोस समाधान न मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी सभी शर्तें स्वीकार नहीं की जातीं, तब तक उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा।

