प्रांतीय वॉच

छत्तीसगढ़ के समग्र विकास का सूचक है यह लोक कल्याणकारी बजट : कपिल नाग

Share this

प्रकाश नाग/ केशकाल : कोंडागांव युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कपिलकांत नाग ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश किए गए बजट को प्रदेश के लिए लाभदायक व जन कल्याणकारी बताया है। इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कपिलकांत नाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों की ओर ले कर जाएगा। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने जन हितेैषी फैसले करके पिछले लगभग 2 वर्षों में 15 साल से छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था और बदहाल छत्तीसगढ़ को बदलने की सार्थक पहल की है। वित्तीय प्रबंधन की जिस तरह से नई मिसाल छत्तीसगढ़ में गढी गई है वह देश के अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय है। कोरोना के दौरान छत्तीसगढ़ निरंतर लॉकडाउन के बावजूद अर्थव्यवस्था जिस तरह से रही उसे अभूतपूर्व प्रदर्शन कहा जा सकता है। पिछले 15 सालों में भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी के कारण छत्तीसगढ़ में गरीबों की संख्या लगातार बड़ी कुपोषण भी निरंतर बढ़ता रहा परंतु छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार करने के लिए जिस तरह से भूपेश बघेल के नेतृत्व की सरकार ने काम किया उससे ऐसा लगने लगा कि छत्तीसगढ़िया मानुष के पुरखों ने जो सपना देखा था वह छत्तीसगढ़ में साकार हो रहा है।

गोधन न्याय योजना के आने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था हुई मजबूत-

कपिल नाग ने कहा कि माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा गोधन न्याय जैसी योजनाएं लाई गईं जिसका परिणाम हुआ कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य त्वरित अनुमान के अनुसार गत वर्ष दो हजार अट्ठारह उन्नीस की तुलना में वर्ष 2019- 20 में 5.12% की वृद्धि हुई है। जिससे कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र वन पशुपालन और कृषि में 3.67% उद्योग के क्षेत्र में जिसमें निर्माण विनिर्माण खनन उत्खनन विद्युत गैस व जलापूर्ति सम्मिलित है में 3.43% एवं सेवा के क्षेत्र में 7.71% की वृद्धि हुई। भूपेश बघेल सरकार की नीतियां जिस तरह की है उसे छत्तीसगढ़ के लोग खुशहाल बने हुए हैं।

यह बजट छत्तीसगढ़ के समग्र विकास का सूचक है-

राज्य का बजट किसानों को आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों की समृद्धि गांव की आर्थिक प्रगति शिक्षा में गुणवत्ता एवं प्रगति के नए आयाम के साथ-साथ स्वास्थ चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़े वर्गों के कल्याण महिला एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास युवाओं को रोजगार उधमिता के नवीन अवसर के सृजन ग्रामीण एवं शहरी अधोसंरचना को तेजी से विकसित करने तथा जनता के प्रति संवेदनशील प्रशासन की भावना के साथ प्रदेश के लोगों को समर्पित है। यह बजट छत्तीसगढ़ के जन जन के विकास यानी समग्र विकास का सूचक है जिसमें किसानों श्रमिकों वनवासी भाइयों माताओं बच्चों बुजुर्गों का समान रूप से अवसर और ध्यान रखा गया है। छत्तीसगढ़ का बजट छत्तीसगढ़ के जन-जन के हित में सबका है ख्याल सबका हो भला इस तर्ज पर तैयार किया गया है जो छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों की ओर ले कर जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *