BREAKING रायपुर वॉच

NH-30 पर मौत का तांडव: कांकेर में आमने-सामने भिड़ीं दो कार,  6 की मौके पर मौत

Share this

कांकेर । कांकेर जिले के नेशनल हाईवे-30 पर आज दर्दनाक  सड़क हादसा हुआ। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव का है, जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज कांकेर में भर्ती कराया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

इस मामले में एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की टक्कर हुई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। फिलहाल हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घायलों के बयान के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *