BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

दुर्ग के बाद बलरामपुर में भी अफीम की खेती का खुलासा, पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा

Share this

CG BREAKING: दुर्ग/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद अब दूसरा मामला बलरामपुर जिले से सामने आया है। यहां त्रिपुरी के सरनाटोली गांव के पास जंगल किनारे करीब 5 एकड़ खेत में अफीम की खेती किए जाने का खुलासा हुआ है।

 

जानकारी के मुताबिक खेत में लगी अफीम की फसल पूरी तरह तैयार हो चुकी थी और कई डोडों में चीरा भी लगाया जा चुका था। ग्रामीणों की सूचना के बाद कुसमी एसडीओपी सहित प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है। पुलिस और प्रशासन की टीम खेत की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवैध अफीम की खेती किसके द्वारा की जा रही थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

बताया जा रहा है कि जंगल के किनारे बड़े पैमाने पर की जा रही इस खेती से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और जिम्मेदार लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *