US-Israel Attack on Iran: दिल्ली। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के 30 ठिकानों पर हमला किया है। इजरायल के इस हमले पर भारत का रिएक्शन भी सामने आया है।
भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
भारतीय दूतावास की तरफ से एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया, ‘इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें।’
भारतीय दूतावास की तरफ से आगे कहा गया, ‘भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें।’

