BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG Bulldozer Action: हत्या कांड के बाद बुलडोजर एक्शन, मुख्य आरोपी का अवैध होटल ढहा…

Share this

CG Bulldozer Action: दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को भोले बाबा की बारात के दौरान बदमाशों ने वहां मौजूद युवक की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर क्षय कुमार गोड उर्फ नानू पर चाकू से हमला कर जान ले ली थी। मामले में दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुये मुख्य आरोपी मनीष देशमुख सहित सात को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। दुर्ग पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी मनीष देशमुख ने शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर होटल बनाया था। निगम ने मामले में कार्रवाई करते हुये आरोपी के होटल को हटाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया है।

दरअसल, 16 फरवरी की रात साढ़े 9 बजे मोहन नगर क्षेत्र में महाशिवरात्री पर बाबा की बारात निकाली गई थी। आयोजन में क्षय कुमार गोड भी पहुंचा था। इसी दौरान कुछ युवक क्षय से पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने चाकू से क्षय पर हमला कर दिया। हमले में खून से लथपथ हालत में क्षय जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल को अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *