BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

अविनाश मैग्नेटो मॉल में ‘प्रकृति’26’ की हरित पहल: प्लांट्स , पीपल, प्लेनेट के साथ गूंजा ग्रीन मैसेज

Share this

रायपुर: 021 एवं 22 फरवरी 2026 को अविनाश मैग्नेटो मॉल में आयोजित ‘प्रकृति’26 – प्लांट्स • पीपल • प्लेनेट’ एक ऐसी पहल रही, जिसका उद्देश्य शहरवासियों को प्रकृति के करीब लाना और हरियाली को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था।

 

इस आयोजन का उद्देश्य केवल एक प्रदर्शनी आयोजित करना नहीं, बल्कि एक ऐसा वातावरण तैयार करना था जहाँ लोग पौधों के साथ समय बिताएं, उन्हें समझें और प्रकृति से जुड़ाव महसूस करें। ‘प्रकृति’26’ को एक अनुभव के रूप में विकसित किया गया, जहाँ हरियाली के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा और संतुलित जीवन का संदेश दिया गया।

 

इस अवसर पर किसान रूपनी नर्सरी ने सहभागिता करते हुए अपने आकर्षक और सृजनात्मक ग्रीन डिस्प्ले से आयोजन को जीवंत बनाया। विविध पौधों की प्रस्तुति के साथ-साथ हाइड्रोपोनिक प्लांटेशन (मिट्टी रहित खेती) का प्रदर्शन भी विशेष आकर्षण रहा, जो आधुनिक और नवाचार आधारित खेती का एक नया तरीका है। इस पहल ने आगंतुकों को पारंपरिक खेती से अलग एक उन्नत एवं भविष्य उन्मुख कृषि पद्धति से परिचित कराया। उनकी सुव्यवस्थित सजावट और प्राकृतिक वातावरण ने आगंतुकों को एक सच्चा “ग्रीन एक्सपीरियंस” प्रदान किया।

 

‘प्रकृति’26’ हमारे लिए एक शुरुआत है — एक कोशिश, जो भविष्य में और बड़े स्तर पर शहर में हरियाली के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले समय में यह पहल और अधिक नर्सरियों, प्रकृति प्रेमियों और नागरिकों को साथ लेकर एक व्यापक हरित आंदोलन का रूप लेगी।

 

‘प्रकृति’26’ हरियाली की ओर एक कदम है — और यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *