BREAKING देश दुनिया वॉच

Gold Silver Price Hike: अचानक फिर बढ़ गए सोने-चांदी के दाम … ₹3200 महंगी हुई चांदी, जानें गोल्ड का नया भाव

Share this

Gold Silver Price Hike: ग्लोबल और घरेलू बाजार में सोने की कीमतें फिर से चढ़ रही हैं. चांदी में भी जोरदार तेजी है.अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $5,000 के ऊपर टिककर कारोबार कर रहा है, जबकि घरेलू वायदा बाजार Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर सुबह 11:15 बजे सोना ₹1,55,475 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद ₹1,54,819 के मुकाबले ₹656 या 0.42% की बढ़त दिखाता है. इंट्राडे में सोना ₹1,55,601 तक गया.

वहीं ग्लोबल बाजार में भी सोने में करीब $10 की तेजी दर्ज की गई और भाव $5,000 के ऊपर बने रहे. हालांकि हाल की तेजी के बाद फिलहाल सोना सीमित दायरे में स्थिर नजर आ रहा है. इस तेजी की बड़ी वजह वैश्विक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग है. निवेशक अनिश्चित माहौल में सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं, जिससे कीमतों को सहारा मिल रहा है.

read more : –Gold Price Today : सोने का भाव ग‍िरा, आज क‍ितना सस्‍ता हो गया सोना चांदी, देखें यहां

सोने की तेजी के पीछे मजबूत फंडामेंटल्स

सोने की कीमतों को इस समय कई ग्लोबल फैक्टर्स सपोर्ट कर रहे हैं. खासतौर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने बाजार की चिंता बढ़ाई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को न्यूक्लियर समझौते को लेकर 10–15 दिन की डेडलाइन दी है, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है और निवेशक सतर्क हो गए हैं.

इसके अलावा अमेरिका में शुरुआती जॉबलेस क्लेम्स घटकर करीब 2 लाख के स्तर पर आ गए हैं, जो मजबूत लेबर मार्केट का संकेत है. इससे यह संभावना कम हो गई है कि Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती करेगा. अब बाजार की नजर आने वाले PCE महंगाई आंकड़ों पर है, जो आगे सोने की दिशा तय कर सकते हैं. वहीं एशिया में लूनर न्यू ईयर के कारण फिलहाल फिजिकल डिमांड थोड़ी कमजोर रही है, जिससे तेजी सीमित रही.

चांदी में लगातार तीसरे दिन तेजी, ₹2,44,000 के करीब पहुंची

सोने के साथ-साथ चांदी में भी मजबूत तेजी देखी जा रही है. MCX पर चांदी ₹2,44,689 प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद ₹2,41,393 से ₹3,296 या 1.37% ऊपर है. इंट्राडे में चांदी ₹2,44,951 तक पहुंच गई. घरेलू बाजार में पिछले तीन दिनों में चांदी करीब ₹12,000 चढ़ चुकी है और अब चार हफ्तों में पहली बार साप्ताहिक तेजी दर्ज करने की तैयारी में है. ग्लोबल बाजार में भी चांदी $78 के आसपास कारोबार कर रही है. हालांकि हाल की तेज रैली के बाद कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन मजबूत ट्रेंड बरकरार है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *