पॉलिटिकल वॉच

इंदिरा और राजीव गांधी के करीबी रहे नेता ने ली अंतिम विदाई, शहर में शोक की लहर

Share this

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद कौशिक का बुधवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उन्होंने सेक्टर-9 स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

आनंद कौशिक को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का करीबी माना जाता था। वे लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे और फरीदाबाद क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ थी। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने जनहित से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और समर्थक उनके सेक्टर-9 स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार सेक्टर-9 स्थित श्मशान घाट में किया जायेगा।

पार्टी नेताओं ने उनके योगदान याद करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *