रायपुर। छत्तीसगढ़ में जंगली सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) के मामलों की पुष्टि के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। हाल ही में प्रदेश के कई जिलों में बड़ी संख्या में जंगली सुअरों की संदिग्ध मौत के बाद उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) ने अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि की है।
फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और विभाग ने निगरानी तंत्र को सक्रिय कर दिया है।
हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि जंगली सुअरों से अन्य वन्य जीवों में इस बीमारी के फैलने की आशंका कम रहती है, फिर भी एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं।

