
लोखंडी के वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले ग्रामीण ने कहा “मुझे पट्टा जारी किया गया है”
बिलासपुर। बीते दिन लोखंडी वन परिक्षेत्र में अवैध कब्जे को लेकर को लेकर अब कब्जाधारी ने दावा किया है कि उसके पास इस जमीन का पट्टा है जो उसे जारी किया गया था। दरअसल जिले के तखतपुर रेंज के लोखंडी इलाके में वन भूमि पर अवैध कब्जे और पक्के निर्माण कार्यों का मामला सामने आया है। मामले संज्ञान में आते हैं डिप्टी रेंजर कामता सोनी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गुरुवार को दोपहर 1 बजे मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध निर्माण के स्थल पर कोई भी नहीं मिला और न ही किसी प्रकार की निर्माण सामग्री मिली।एक महिला वहाँ खड़ी दिखी जिसे पूछा गया कि यह अवैध निर्माण किसका है तो उसने कोई जानकारी नही होना बताया। इसके पश्चात वहां आसपास के लोगों को बुलाकर पंचनामा की कार्यवाही की गई थी। वहीं शुक्रवार को एक व्यक्ति जिसका नाम दिलीप कुर्रे पिता देलुव कुर्रे उम्र 64 वर्ष है वन विभाग के सामने आया और उसने यह दावा किया है की इस जमीन का पट्टा उसके पास है। इसके पश्चात उसे विधिवत नोटिस देकर तीन दिनों के अंदर पट्टा पेश करने की हिदायत दी गई है।
किन-किन को पट्टा
मिली जानकारी के अनुसार जो वन भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया है वहां पर 200 से अधिक लोग बेजा कब्जा कर झोपड़ी बनाकर रहते हैं, अब ऐसे में यदि एक को पट्टा जारी किया गया है तो हो सकता है अन्य को भी पट्टा दिया गया होगा।
असमंजस में है वन विभाग
अगर यह विभाग राजस्व रिकॉर्ड में चढ़ी हुई है तो यह वन भूमि कैसे होगी, इस बात को लेकर अभी तक कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
दिलीप कुर्रे नामक व्यक्ति ने अवैध कब्जा भूमि का पट्टा होने की बात कही है,वन विभाग द्वारा किसी भी तरह का पट्टा जारी नहीं किया गया है।फिलहाल उसे नोटिस देकर कोई भी निर्माण कार्य करने से रोक दिया गया है और 3 दिन का अल्टीमेटम देकर पट्टा पेश करने को कहा गया है – योगेश कोरी, रेंजर
