जानिसार अख्तर/ लखनपुर। लखनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता महिला के हत्यारे को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार टोनही के शक में देवर ने की थी भाभी हत्या l मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधला की 28 वर्षीय नैहारो पति राम सिंह जो 11 जनवरी सोमवार दोपहर 2:00 बजे से गायब थी। जिसके बाद पति ने 12 जून को लखनपुर थाने पहुंच की रिपोर्ट दर्ज कराई लखनपुर पुलिस गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की पतासाजी कर रही थी। पतासाजि के दौरान महिला का शव संदिग्ध अवस्था में घर से 2 किलोमीटर दूर भौराही ढोढहा में मिला था। संदिग्ध अवस्था में महिला के शव मिलने के बाद लखनपुर पुलिस अपराध पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में जुटी हुई थी विवेचना के दौरान महिला के घर के बाड़ी के पीछे खून के छीटे मिले थे तथा महिला के मोबाइल नंबर के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की कड़ी निगरानी रख पूछताछ की जा रही थी पूछताछ के दौरान महिला के देवर अजय सिंह उर्फ गुड्डू पिता स्वर्गीय दलवीर रामकवर उम्र 22 वर्ष ग्राम अंधला माझापारा निवासी अपने सहयोगी साथी लक्ष्मण राम पिता स्वर्गीय जगेश्वर राम पैकरा उम्र 32 साल अंधला निवासी जुर्म कबूलते हुए बताया कि टोनही के शक में भाभी नैहारो बाई की हत्या कर शव को भौराही ढोगड़ा में फेंका गया था इसके बाद लखनपुर पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह ,उप निरीक्षक सुरेश चन्द्र मिंज, सहायक उपनिरीक्षक आसन राम यादव, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक अजय शर्मा, रविंद्र साहू, दसरथ राजवाडे, अतुल शर्मा, दिलसुख लकडा, विवेक सिंह सहित अन्य स्टाफ सक्रिय रहे।
लखनपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर महिला के हत्या की गुत्थी सुलझाई, टोनही के शक में देवर ने की भाभी की हत्या, आरोपी तथा सहयोगी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जेल

