मैनपुर

एक-पेड़-मां-के-नाम मुहिम के तहत वन विभाग परिसर मे रोपे गये पौधे सुरक्षा का लिया संकल्प

Share this

एक-पेड़-मां-के-नाम मुहिम के तहत वन विभाग परिसर मे रोपे गये पौधे सुरक्षा का लिया संकल्प

पुलस्त शर्मा मैनपुर – देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गरियाबंद वन मंडल के अंतर्गत वन विभाग मैनपुर परिक्षेत्र द्वारा एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान 2024 के तहत विभाग द्वारा वन परिसर मे कई छायादार फलदार पौधो का रोपण करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुभारंभ किए गए इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रकृति के प्रति स्नेह, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। वन विभाग द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मैनपुर दुलार सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदिनी नेताम सहित भाजपा मंडल मैनपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ अपने मां के नाम लगाने का आह्वान किया है, क्योकि पेड़ मां के समान होती है. मां से सभी का लगाव होता है, इसलिए जब हम मां के नाम पौधा लगाएंगे तो सुरक्षा भी करेंगे और पेड़ो में देवताओं का वास होता है पेड़ हमे फल देने के साथ साथ अपनी सीतल छाया भी प्रदान करता है।

इस दौरान वन विभाग द्वारा निशुल्क पौध वितरण एवं हरियाली प्रसार, वृहद वृक्षारोपण के बारे मे जानकारी देते हुए लोगो को अपने मां के नाम से एक पेड़ लगाने और उसकी सुरक्षा करने अपील किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदिनी नेताम, युवा मोर्चा जिला मंत्री तुलसी राठौर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमारी बाई पटेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पुलस्त शर्मा, उपवनक्षेत्रपाल नरेश लाल नाग, उपवनक्षेत्रपाल उधोराम ध्रुव, उपवनक्षेत्रपाल ईश्वरी मरकाम, उपवनक्षेत्रपाल जातीराम कंवर, वनपाल मनराखन ग्वाले, देवदत्त तिवारी, तुमेश नागवंशी, अघन सोरी, सुधीर ठाकुर, नवीन पटेल, हीरालाल पटेल सहित वन विभाग के कर्मचारी दैनिक सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *