मैनपुर

एक पेड़ मां के नाम लगाएं,धरा के आंचल को सजाएं – योगेश शर्मा

Share this

एक पेड़ मां के नाम लगाएं,धरा के आंचल को सजाएं – योगेश शर्मा

भाजपा मंडल मैनपुर द्वारा वृक्षारोपण कर एक पेड़ माँ के नाम लगाने अपील किया गया

पुलस्त शर्मा मैनपुर – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने की मुहिम की शुरुआत कर प्रकृति संरक्षण का सभी देशवासियों को संदेश दिया है। इसी कड़ी में आज शनिवार को मैनपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं हायर सेकंडरी विद्यालय मैनपुर के जन भागीदारी अध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओ मैनपुर हायर सेकंडरी विद्यालय में फलदार वृक्ष ,औषधीय वृक्ष का रोपण कर सभी को प्रकृति को सहेजने के लिए प्रेरित किया । भाजपा कार्यकर्ताओ ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। आइए, हम सभी मिलकर अपनी वसुंधरा को हरा-भरा बनाएं, अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाएं। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल मैनपुर के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ट नेता यूनुस मेमन, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, पुरषोत्तम नायक, रामनाथ नेताम, माधव सिंह जगत, मया राम नेताम सहित भाजपा कार्यकर्ता सहित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैनपुर के कर्मचारी उपस्थित रहे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *