प्रांतीय वॉच

जिला युवा कांग्रेस ने किया मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Share this
  • केन्द्र मोदी सरकार द्वारा छग किसानों के लिए सम्पूर्ण बारदाना नही देने को लेकर भी हुए युवा कांग्रेस आक्रोशित
नरसिंग मंडावी/ नारायणपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री पूर्णचंद्र कोको पढ़ी जी एवम् नारायणपुर प्रभारी श्री सुशील मौर्य जी के निर्देशानूसार आज युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र जी के नेतृत्व में  किसान विरोधी नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार के द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन एवं छतीसगढ़ में ज्यादा से ज्यादा धान खरीदी और बरदाना उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर केंद्र की भाजपा मोदी सरकार के खिलाफ  जिला युवा कांग्रेस ने आज विरोध प्रदर्शन किया। *युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र ने कहा कि केन्द्र सरकार व छग की भाजपा किसान काला कानून को लेकर किसान सहित आम जनता को भी गुमराह कर रही है। आज पिछले दो महीनों से पूरे देश में किसान काला कानून बिल को लेकर  केन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर हल्ला बोल आंदोलन कर रहे है ओहि छग के किसानों के लिए केन्द्र मोदी सरकार बारदाना तक नहीं दे पा रही है, और एक तरफ  भाजपा और उनके कार्यकताओं द्वारा किसानों को गुमराह कर घड़ियाली आशू बहा रही है। छग कांगेस भूपेश बघेल की सरकार किसानों के लिए धान समर्थन मूल्य सहित अन्य योजनाओं सहित उनके साथ हमेशा से खड़ी है। पूरा देश प्रदेश इस भाजपा मोदी सरकार के इस गलत फैसले के खिलाफ हल्ला बोल उठा है फिर भी इस बहरी सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा, देश का किसान सड़क पर है और ये मोदी सरकार अपने ही काले कानून को कुछ अरबपतियों को फायदा पहुचाने के लिए अड़ी हुई है। पूरा देश और जनता इसका बहुत जल्द इनकी ही भाषा से जवाब देगी। आज हम युवा कांग्रेस के साथी मोदी केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन के बीजेपी कार्यलय का घेराव कर उनको होश में लाने का काम किया और भाजपा सांसद सहित भाजाइयों के लिए किसान के प्रति सद्बुद्धि लाने के लिए कमाना भी किया ।इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस अमित भद्र के साथ , ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, युवा जिला उपाध्यक्ष बोधन देवांगन, युवा जिला उपाध्यक्ष किरण वडडे, प्रदेश कार्यकारी सदस्य (SM)दीपक गांधी, जिला सचिव पप्पू ठाकुर, मनोज सेन, तरुण देहारी, पूर्व NSUI अध्यक्ष वट्टी, युवा नेता विजय सलाम,  NSUI अध्यक्ष उमेश कर्मा, सुकु सलाम, इंटक उपाध्यक्ष महेश कश्यप, गोलू साहू, युधिष्ठिर देहारी, दिनेश कर्मकार, इंटक अध्यक्ष सुखमन कचलाम, बिट्टू नेताम, बसंत देहारी, मोंटू देहारी, मुकेश नाथ, उपस्तिथि थे*।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *