प्रकाश नाग/ केशकाल : छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के जन्मदिवस पर केशकाल ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश नेताम के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सभी मरीजो को साल एवं फल वितरण किया साथ ही राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के लिए स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमीन मेमन, जनपद अध्यक्ष महेन्द्र नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, ब्लाक अध्यक्ष राजेश नेताम, उपाध्यक्ष बिहारी लाल शोरी, जितेन्द्र रजक जिला महामंत्री, कृष्णदत्त उपाध्यक्ष, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पिताम्बर नाग, अनिल उसेंडी पार्षद, जनपद सदस्य सतीश नाग, राकेश कुंजाम जिला उपाध्यक्ष एन एस यू आई कोंडागांव, फिरोज मेमन, नरेन्द्र कश्यप, राजेश यादव सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

