देर शाम मैनपुर पहुंची महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल किया स्वागत
पुलस्त शर्मा ।मैनपुर:- देर शाम मैनपुर पहुंची महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओ ने जोरदार जोरदार स्वागत किया। स्वागत कि कड़ी में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली के साथ उनका स्वागत किया।
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने मैनपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। श्रीमती रूपकुमारी चौधरी आज बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के मैनपुर विकासखंड मे गांव गांव चुनावी प्रचार व जनसंपर्क किया इस दौरान विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणों एंव मतदाताओं के घर घर पहुंच कर आशीर्वाद लिया एवं भाजपा के पक्ष में मतदान करने अपील भी किया। चुनाव प्रचार के दौरान मैनपुर पहुंची महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी का भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप एवं महामंत्री पुलस्त शर्मा, दिनेश सचदेव के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मैनपुर मुख्यालय से 4 किमी पहले गौरघाट से विशाल बाईक रैली निकाल आतिशबाजी व फुलमाला के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान भाजपा मंडल मैनपुर के चुनाव प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष पारस ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला महामंत्री अनिल चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा सहित भाजपा नेता बडी संख्या में मौजूद रहे। स्वागत पश्चात् देर शाम मैनपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील किया। उन्होने कहा कि मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ गांव गरीब, मजदूर किसान सभी वर्गाे को मिल रही है और जब से छत्तीसगढ में विष्णुदेव की सरकार बनी है लगातार जनता के हित में भाजपा कार्य कर रही है। उन्होने आगे कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है, मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को मूल मंत्र मानते हुए विकास कार्य किया है। उन्होने पुरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढाया है ऐसे प्रधानमंत्री को तीसरी बार हमे जीताना है। इस दौरान उन्होने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को झूठा वायदा बताते जमकर प्रहार भी किया। मैनपुर मंडल चुनाव प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पारस ठाकुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा के द्वारा जनसमुदाय से आग्रह किया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए महासमुंद लोकसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी जी को कमल के फूल 3 नंबर में बटन दबाकर भारी बहुमत से विजई बनाने के लिए आवाहन किया । इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ के सदस्य बलदेव सिंह हुंदल, भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष दुलार सिंह सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामस्वरूप साहू, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदनी नेताम, भाजपा जिला मंत्री सरिता ठाकुर, महामंत्री मनोहर बघेल, दिलीप साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदास वैष्णव, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री तुलसी राठौर, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पुलस्त शर्मा, बिशेश्वर सिक्का, विजय बहादुर परिहार, प्रदीप शर्मा, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, जनपद सभापति मनोज मिश्रा, दिनेश सचदेव, मनोज निर्मलकर, ऋतु ध्रुव, सुहागा पाड़े, हरिनाथ यादव, संतोष यादव, हरिश यादव, हर्ष दास, नरेश सोनवानी, रोहित ध्रुव, महेश सिन्हा, जनक यादव, भीम निषाद, मानसिंह निर्मलकर, जीवन सिन्हा, लेखबाई पांडे, जामवंती पांडे,