किरीट ठक्कर/ गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरूवार 07 जनवरी 2021 को राजिम आयेंगे। वे यहां पर भक्त राजिम माता जयंती महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल 07 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 11ः30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11ः50 बजे राजिम जिला गरियाबंद पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक राजिम में प्रदेश स्तरीय भक्त राजिम माता जयंती महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 01ः10 बजे हेलीकाॅप्टर द्वारा राजिम से मोतिमपुर (सरगांव) जिला मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम आयेंगे
