प्रांतीय वॉच

अबतक 1782041.60 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

Share this

अक्कू रिजवी/ कांकेर : राज्य सरकार की योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 दिसंबर से प्रारंभ हो गई है। खाद्य विभाग के वेबसाईट में अबतक आॅनलाईन एण्ट्री के अनुसार जिले के 125 उपार्जन केंद्रों में 05 जनवरी को 1782041.60 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई है, जिसमें मोटा धान 536800 क्विंटल, पतला 1225074.80 क्विंटल और सरना धान 20166.80 क्विंटल खरीदी की गई। कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशन में जिले के सभी 125 धान उपार्जन केंद्रों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूर्ण व्यवस्था के साथ धान खरीदी की जा रही है। उपार्जन केंद्र की क्षमता के अनुसार किसानों को टोकन जारी किया जा रहा है। किसान निर्धारित तिथि को आकर अपने धान विक्रय कर रहे हैं। कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसानों के पंजीकृत धान के रकबे और गिरदावरी में त्रुटि होने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में विस्तृत निर्देश संबंधित अधिकारियों को कार्यवाई करने कहा गया है। डायल 112 में कॉल करके किसान सहायता प्राप्त कर सकते हैं। जिले के किसानों के पंजीयन रकबे की एंट्री, रकबे की कमी, गिरदावरी में त्रुटि, धान बेचने में समस्या और किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की आवश्यकता होने पर अब 112 में कॉल करके जानकारी दे सकते हैं, जिसके माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *