- कार्यवाही नहीं होने पर कर्मचारी बिजली, पानी सहित अन्य सेवाएं बाधित कर करेंगे हड़ताल
दिनेश वाजपेयी/ बलौदाबाजार । नगर पंचायतबिलाईगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील चौधरी एवं अन्य निकाय के कर्मचारियों द्वारा गौरव पथ निर्माण हेतु अतिक्रमण हटाने गये थे, इस दौरान कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा भीड़ को उकसा कर पत्थरबाजी व मारपीट किये जाने से दोषी व्यक्तियों के ऊपर जानलेवा हमला व जान से मारने की कोशिश करने की धारा 307 लगाने की मांग व शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किये जानेको लेकर जिले के निकायों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका में एकत्रित होने उपरांत सांकेतिक विरोध व नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेड पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया व इस घटना में लिप्त सभी दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सक्त कार्यवाही की मांगी की गयी। कार्यवाही नहीं होने पर निकाय के कर्मचारियों ने आवश्यक सेवा बिजली, पेयजल, सफाई सहित अन्य सेवाएं बाधित कर हड़ताल पर जाने बाध्य होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य के माननीय मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन के माननीय मंत्री व सचिव सह संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नाम से कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को निकाय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की। इस दौरान सहायक राजस्व निरीक्षक भरत चंदेल, बिलाईगढ़ सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश्वरी पटेल बलौदाबाजार,जे.पी. पाण्डेय सिमगा, अनुराधा राजलक्ष्मी कसडोल एवं प्रभारी लवन, आशीष कुमार तिवारी भाटापारा, लवकेश पैकरा पलारी, टी.आर. चौहान टुंड्रा, प्रदीप मिश्रा भटगांवउपस्थित थे। चर्चा के दौरान सभी निकायों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ साजिसपूर्ण हत्या का अपराध दर्ज किये जाने एवं कार्यवाही मे शिथिलता बरते जाने पर जिले के निकायों में काम बंद कर हड़ताल पर जाने की बात कहीं गयी। नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंचकर घटना की निंदा करते हुए सांकेतिक विरोध व नारेबाजी की गयी। इस दौरान नगर पंचायत बिलाईगढ़ के रथराम साहू, भरत साहू, देवेन्द्र देवांगन, निलांबर साहू, बहादुर कहार, दिनेश शर्मा, रवि राकेश, नगर पंचायत कसडोलके महिपाल सिंह, लोकनाथ यादव, सुनील कुमार शर्मा, प्रतीक पाण्डेय, नगर पालिका बलौदाबाजार कु. पूजा साहू लेखापाल, मनोज कश्यप, सतेन्द्र सिन्हा, भूवनेश्वर साहू, अमित वर्मा, प्रसून शर्मा, गणेश पाड़े, राजेश यादव, जय वर्मा, कैलाश सोनी, किशोर यादव,गुरूदत्त तिवारी, रजनीश मिश्रा, धनेश पटेल, संजय साहू, विजय पाड़े, गेंद कुमार विश्वकर्मा, प्रिती ठाकुर, दीपिका डहरिया एवं भाटापारा से कन्हैया ठाकुर, नगर पंचायत लवनसे शंकर साहू, कमल कुमार साहू, पीतमणी बार्वे, धनेश्वर कुमार काशी कमल नारायण बघेल, महेन्द्र कुमार लोधी, दिपेश बार्वे, धेलेश्वर वर्मा, वीरू लोधी, हृदयलाल, शंभु कुमार साहू, नगर पंचायत टुण्ड्रासे टी.आर. चौहान, नगर पंचायत पलारी से महेन्द्र वर्मा, अशोक यदु, नगर पंचायत भटगांव से उपभियंता, सुरेश साहू सहित नगरीय निकायों के स्वच्छता समूह से जुड़े महिला कर्मचारी सुनीता साहू, इंदू साहू, बीना नायक सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।