
देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी के विरुद्ध बिल्हा विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय रोजगार दो न्याय दो यात्रा की गई !
बिलासपुर। विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में लग भग 250 बाइक में बिल्हा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बन्नाक चौक सिरगिट्टी से परसदा होते हुए चकरभाठा कैम्प तक बाइक रैली की शक्ल में यात्रा की व चौंक चौराहों में सभा के माध्यम से केन्द्र सरकार की वादाखिलाफी को जनता तक पहुँचाया इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के गलत नीतियों के कारण रिकॉर्ड बेरोजगारी बढ़ी है जो देश के लिए बड़ा संकट साबित होगा !

विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा बिल्हा विधानसभा के युवाओं ने मुझे कड़ी मेहनत कर कर विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित किया है जब तक युवाओं को रोजगार का न्याय ना मिल जाए तब तक अपने जन्मदिन पर बेरोजगारी दिवस मनाता रहूँगा इस अवसर युवा कांग्रेस जिला प्रभारी सोनू शर्मा, लोकसभा प्रभारी तुकाराम चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव आशिका कुजूर, जिला अध्यक्ष जय किशन राजू यादव जोन अध्यक्ष संत सर्वे, ब्लॉक अध्यक्ष द्वय राजेश कोशले, गोपी कौशिक, मनीष साहू,हीरा जायसवाल,भास्कर वर्मा मोंटी वर्मा,आकाश दिव्य समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे
