
कोरबा की साईप्रिया द्वारा रामजी का पोस्टर निर्माण
कोरबा/ सुरेंद्र सिंह ठाकुर।राम मंदिर में राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बहुत सारे कलाकार अपनी कलाकारी का प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी कला को बढ़ावा दे रहे हैं इस गरिमामय अवसर पर रवि शंकर शुक्ला नगर (RSS Nagar) कोरबा की साईप्रिया बोमपाड़ा अपनी कला एवं शिल्प को दिखाते हुए अति सुंदर राम जी एवं हनुमान जी की पोस्टर निर्माण की है जो दर्शकों की दिल को छू रही है। दर्शकों ने इस कला की काफ़ी प्रशंसा की है। साईप्रिया बोमपाड़ा, State Bank of India, West Korba Branch की शाखा प्रबंधक (Branch Manager) श्री बी. चंद्रशेखर की सुपुत्री हैं। साईप्रिया ने आर्ट एंड क्राफ्ट में अंतरराष्ट्रीय पुरुषकर प्राप्त कर चुकी है और अपनी कला के लिए बहु चर्चित है।
