
हलषष्ठी संतान के लिए माताएं ने रखी व्रत , किया पूजा अर्चना
*सीपत/सतीश यादव* :- सीपत समीप के ग्राम गुड़ी में हलषष्ठी संतान के लिए माताए आज के दिन भद्र मास के कृष्णपक्ष की षस्ति तिथि को माताए पूजा कर यह व्रत रखा गया इस दौरान माताए अपने संतान की दीर्घायु होने की कामना के लिए रखी
पर्व को ग्रामीण क्षेत्रों में मद्देनजर रखते हुए माताए अपने श्रृंगार व पूजा सामग्री चुकिया लाई ,मउहा , सजाकर पूजा करती है
मान्यता के अनुसार हलषष्ठी व्रत संतान की दीर्घायु के लिए किया जाता है इस दिन महिलाए पूजा करने के बाद अपने बच्चो को पोता मारकर उन्हें आशीर्वाद देती है
इसी प्रकार ग्राम गुड़ी में हलषष्ठी के दिन व्रत करने वाली महिलाएं ने पूरे विधि विधान से पूजा की

महुआ से दातुन करती हैं महुआ खाने का भी विधान भी है इस व्रत में हल से जोते हुए फल का सेवन करना वर्जित माना जाता है इस दूध घी सूखे हुए चावल आदि का उपयोग नहीं किया जाता पूजा के समय भैंस या गाय के गोबर से छठ माता का चित्र बनाकर पूजा की गई व गणेश और गौरी माता की पूजा करने के बाद तालाब बनाकर उसमें झरबेरी पलाश और काशी के पेड़ लगाकर पूजा अर्चना की गई हलषष्ठी की कथा श्रवण करने के बाद पूजा कर माताएं अपना पसहर चावल फ्राहार करती है।
