महेन्द्र सिंह/ पांडुका नवापारा राजिम। केंद्र सरकार के तीन कृषि बिलों के संबंध में पांडुका अंचल में दिनांक 8 -12 -2020 को महा बंद पूर्णता सफल रहा बंद का यह आलम था कि सब्जी पचरा भी देर बाद लगाया गया इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू ने छत्तीसगढ़ वॉच ब्यूरो प्रमुख से कहा अन्नदाता जो पूरे देश का भाग्य विधाता है उसके लिए हमें हर ढंग से तत्पर रहना हमारा कर्तव्य है इसके दलगत बातें कहीं नहीं आनी चाहिए बहुत जल्दी हम लोग राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी कलेक्टर गरियाबंद के माध्यम से देंगे। वही जिला कांग्रेस कमेटी सचिव गजेंद्र साहू ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कानून कतई किसान के लिए हित में नहीं है इसलिए उसको वापस लेना चाहिए । कुकदा के प्रगतिशील कृषक महेंद्र कुमार साहू ने कहा कि किसान बिल में केंद्र सरकार को किसान हित में चलना चाहिए किसान अगर रूठ गया तो सरकार को इतना खामियाजा भुगतना पड़ेगा, किसानों के ऊपर में बिजनेस और ब्यूरो केसी पॉलिसी बिल्कुल नहीं चलनी चाहिए, देश सहित पूरे छत्तीसगढ़ में किसानों ने महा बंद को पूर्जोर समर्थन दिया और इसके साथ आम जनता और व्यापारी भाइयों ने भी समर्थन दिए हैं उनको अंचल के भी किसानों की ओर से धन्यवाद देता हूं। इस महाबंध में जिला जनपद छुरा उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा बूंदा साहू जनपद सदस्य छुरा रागिनी सतीश चौरे आदि का अत्यधिक योगदान रहा।
भारत बंद का व्यापक असर रहा पांडुका में

