समैया पागे/ बीजापुर : पंचायत के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का प्रशिक्षण की शुरुआत सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीसी के माध्यम से की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री टी एस सिंहदेव की उपस्थिति में यह पहला अवसर था कि प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने पंचायत पदाधिकारियों से बात की।जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी हमारे गांव के विकास को लेकर संवेदनशील है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोषण चंद्राकर ने बताया कि कोविड 19 के चलते पंचायत के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित नहीं किया जा रहा था । जिसकी शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री जी ने की। मुख्यमंत्री से वीसी के माध्यम से जुड़ने के लिए जिला पंचायत संसाधन केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित सदस्यगण व उसूर जनपद पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित थे। शेष जनपदों के पदाधिकारी अपने जनपद से सीधा जुड़े। वहीं ग्राम पंचायत मद्देड़ व जांगला के सरपंच व पंच भी अपने पंचायत से सीधे जुड़े हुए थे। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत जांगला के सरपंच बुधराम पोया मी से वीडियो कॉल के माध्यम से पंचायत के विकास कार्यो की जानकारी ली। पोयामी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री से सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग रखी। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि ने अलावा उपसंचालक पंचायत एवं प्राचार्य जिला पंचायत संसाधन केंद्र गीत कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे ।
पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी के माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री

