सीपत

दम तोड़ रही नल जल योजना, लापरवाही का नतीजा भुगत रहे जिले के गांव वाले,

Share this

दम तोड़ रही नल जल योजना, लापरवाही का नतीजा भुगत रहे जिले के गांव वाले,

मटेरियल नही होने से कार्य मे रुकावट

बिलासपुर सीपत /सतीश यादव – नल जल योजना बंद रहने के कारण गांव के लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी हो रही है और भीषण गर्मी में ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में पानी के लिए दूसरी एक पानी टंकी से जल आता है पर पर्याप्त मात्रा में मिल नही पाता हालांकि कुछ साल पहले गांव के अलग-अलग पारा, मोहल्ला में एक दो हैंडपंप बनाए गए लेकिन इसमें भी चार से पांच हैंडपंप भू जल स्त्रोत नीचे चले जाने से इन हैंडपंपो से पानी निकलना बंद हो जाता है वहीं बाकी बचे हैंडपंप से आयरनयुक्त पानी निकल रहा हैं. आयरन युक्त की अधिकता के कारण इन हैंडपंपो का पानी पीने योग्य नहीं है.

मवेशियों के लिए भी दिक्कत
है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पुराने कुएं भी पाट दिए गए हैं. वहीं तालाबो में पानी का स्त्रोत बना हुआ है जिससे गाय बैल अपनी प्यास बुझाते है ग्रामीणों ने कहा कि नल जल योजना शुरू होने से जरूर सैकड़ो ग्रामीणों को राहत मिलती. इधर पंचायत के प्रतिनिधि जल्द ही नल जल योजना शुरू कराने की बात कह रहे हैं.
लेकिन शिवराज जी को बोलने से इनके इंचार्ज ने सरपंच प्रतिनिधि को यह भी कहा कि मेरे सिर में बैठेंगे तो हम काम कैसे करेंगे।

“शिवराज खान इंचार्ज नलजल योजना”:——

इन्होंने कहा मैं गुड़ी कौड़िया का काम देखता हु
मटेरियल अभी आ नही रहा है
जैसे मटेरियल आएगा काम चालू कर दी जाएगी हमसे जहा की कार्य छूट गई हो उसे हम बेहतर करके देंगे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *