
सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की जोन सेक्टर बूथ प्रभारी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
सीपत –– सतीश यादव –बिलासपुर जिले में 30 जून से कांग्रेस का बूथ चलो अभियान को लेकर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की जोन सेक्टर बूथ प्रभारी कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय विश्रामगृह में सम्पन्न हुई। जिसमे अभियान के रूपरेखा और तैयारियों को लेकर रणनीति बनी।अलग अलग गांवों में बूथ तक जाने प्रभारियों की नियुक्ति की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र धीवर ने कहा कि इस अभियान से कांग्रेस बूथ स्तर पर और मजबूत होगी। बूथ चलो अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ तक जाकर अंतिम छोर के व्यक्तियों से प्रदेश सरकार के द्वारा मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ के बारे में जानकारी ली जाएगीव उनकी समस्याओं को सुनकर हरसंभव निराकरण करने का आश्वासन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिहाज से बूथों पर कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने के लिए कांग्रेस ‘बूथ चलो अभियान’ करने जा रही है। अभियान के ब्लॉक प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने कार्यकर्ताओं को जीतोड़ मेहनत करनी होगी। इस अवसर पर छग शासन मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर दुबे सिंह कश्यप बूथ चलो अभियान सीपत ब्लॉक के प्रभारी वीरेंद्र शर्मा कमल डहरिया प्रमोद जायसवाल जयंत मनहर पीसीसी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज खरे अहमद मोमिन बुटन पाटनवार भागीरथी पोर्ते रामशंकर श्रीवास प्रमिलदास मानिकपुरी उमेश चंद्राकर विजय गुप्ता रामेश्वर साहू चिंताराम चंद्राकर शेषनारायण साहू अक्कू भाई गजानन्द पटेल वीरेंद्र लैहर्षण करुणा डुंगडुंग दीपक यादव टीकाराम श्रीवास दिलीप मननेवार रामेश्वर धीवर नंदकुमार साहू उमेश कश्यप दीपक साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
