देश दुनिया वॉच

Aaj Ka Rashifal 18 June 2023 : इन राशियों का सूर्य की तरह चमकाएंगे भाग्य…पढ़ें मेष से मीन तक का हाल

Share this

Aaj Ka Rashifal 18 June 2023:  आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और रविवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 6 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।  इस बार आषाढ़ महीने की अमावस्या 2 दिनों की पड़ी थी। जिसमें श्राद्ध आदि की अमावस्या तो बीते हुए कल मनाई जा चुकी है और आज स्नान दान की अमावस्या मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा।  आमदनी के एक से अधिक साधन बनेंगे। आप नया घर या नई प्रॉपर्टी ले सकते हैं। आपके व्यापार में ग्रोथ होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ स्थान परिवर्तन के योग हैं। किन्हीं कारणों से खर्च बढ़ेगा। आपका दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर जो भी कागज है उनको संभालकर रखने की जरूरत है।  व्यापार से जुड़ा कोई फैसला ले रहे हैं तो सोच समझकर ही लें। संतान की वजह से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अविवाहित लोगों के विवाह की बात चलेगी। आप परिवार के साथ किसी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं।

  • लकी रंग – मैरून
  • लकी नंबर- 7

वृष राशि 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। अपने आपको साबित करने का मौका मिलेगा। कहीं लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। जो अविवाहित हैं उनके लिए अनुकूल रिश्ता मिल सकता है। दांपत्य जीवन में थोड़ी समस्याएं आएंगी। एक दूसरे से बातचीत करके समस्या का हल निकल सकता है। व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल है। कोई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। इसमें आपको सफलता मिलेगी।

  • लकी रंग – सफेद
  • लकी नंबर- 3

मिथुन राशि

आज अपने दिन की शुरुआत उत्साह से करेंगे। पारिवारिक जीवन में आप सक्रिय नजर आएंगे। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य होने के योग हैं। पूरे परिवार के साथ मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं।  आप अपने कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाएंगे। आप सभी से खुलकर बात करेंगे। आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे। पहले किया हुआ निवेश आपको अच्छा लाभ देगा। विदेशी संपर्कों से व्यापार में विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ने की संभावना है। किसी शुभ कार्य में धन खर्च हो सकता है। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें व्यायाम करना आपके लिए लाभदायक है।

  • लकी रंग – पीच
  • लकी नंबर- 2

कर्क राशि

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। कारोबार में आप की व्यस्तता बढ़ेगी। आप कार्यक्षेत्र और घर के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। आप आज परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। ऑफिस के किसी कार्य से लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। निजी व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

  • लकी रंग – पिंक
  • लकी नंबर- 5

सिंह राशि

आज का दिन आपके जीवन में बदलाव लेकर आएगा। अचानक आपके इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। कोई लंबी धार्मिक यात्रा हो सकती है। जो प्राइवेट जॉब में हैं प्रमोशन के योग बन रहें हैं। आप अपनी जॉब बदल भी सकते हैं। आपके कलीग्स कुछ समस्याएं खड़ी करने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में लाभ के योग हैं। यदि आप कहीं इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो ठीक से जांच परख लें। आपके रूखे व्यवहार से कुछ लोग आज आपका विरोध कर सकते हैं। आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी सुझावों का पालन करें।

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर- 5

कन्या राशि 

आज आपके लिए दिन-ठीक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करेगा।  घरेलू चीजों पर कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है, सफलता मिलेगी। किसी मल्टीनेशनल कंपनी में आसानी से आपको जॉब मिल सकती है। आप को सैलरी अच्छी मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन बेहतरीन रहेगा। एक दूसरे से तालमेल बनाकर रहेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से आज आपको छुटकारा मिलेगा।

  • लकी रंग – पिंक
  • लकी नंबर- 2

तुला राशि

आपके लिए आज का दिन चैलेंजिंग रहेगा। कई यात्राएं हो सकती हैं। जिससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने के चांसेस हैं। नौकरी में बदलाव के योग है। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने अच्छे खान-पान पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर सबके साथ अच्छा व्यवहार करें।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि

आपका ध्यान आज रचनात्मक कार्यों में रहेगा। आप किसी नई रचना की योजना बनाएंगे। आपका संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में संतान का पूरा सपोर्ट भी मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को आज सफलता मिल सकती है। आपको रोजगार में बेहतरीन सफलता मिलेगी। यदि आप जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं, तो दोबारा सोच विचार कर लें। ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहें। धन से जुड़े मामलों में आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आप कोई अचल संपत्ति खरीदने का सोच सकते हैं।  लवमेट्स के साथ किसी खूबसूरत यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 9

धनु राशि

आपके लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। अधिक लाभ की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को अपने कैरियर को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपका उत्साह बढ़ेगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों की सलाह लेंगे। इससे आपको फायदा होगा। सेहत से संबंधित परेशानियों को नजरअंदाज ना करें डॉक्टर को दिखाएं।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 3

मकर राशि

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। घर के लिए कुछ नया खरीदने की सोच सकते हैं। सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के लोगों को आज किसी प्रकार के कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। संतान पक्ष से आपको थोड़ी चिंता रह सकती है। इस राशि के जो लोग अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिलेंगे। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप कोई जमीन या वाहन खरीदने पर विचार कर सकते हैं।  आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

  • लकी रंग – सफेद
  • लकी नंबर- 3

कुंभ राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ पसंदीदा उपहार खरीदने मार्केट जा सकते हैं। जिससे जीवनसाथी के प्रति आपका स्नेह बढ़ेगा। रिश्ते में नयापन आएगा।  आपको परिवार से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। व्यापारियों क लिए आज का दिन अच्छा है। आमदनी बढ़ने के योग हैं।  आप किसी रिश्तेदार से फ़ोन पर देर तक बात करेंगे। आप परिवार के साथ मनोरंजन के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। विद्यार्थियों की कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप अपनी वाणी पर काबू रखें। गुस्से से काम बिगड़ सकता है।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 5

मीन राशि

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा।  आप खुद के बारे में सोचने का प्रयास करेंगे। अपने दिनचर्या में भी कुछ बदलाव लाने के लिए सोच सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के प्रति भावनाओं को व्यक्त करेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी लेंगे। पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रह सकते हैं। जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। नए अवसर मिलने के चांसेज हैं।  किसी काम को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर- 2
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *