वॉच ब्यूरो/ बकावंड : विकासखंड बकावंड अंतर्गत ग्राम पंचायत किंजोली के आश्रित ग्राम खमेश्वरी में 1 दिसंबर की रात 2 किसानों के धान के 11 खर्री जलकर राख हो गया किसान श्रीपचमन बघेल एवं महेशकुमार, मधु बघेल का कहना है एक दिसंबर के रात को हम सब घर मे सोए हुए थे किसी को पता नहीं लगा की आग धान के खर्री में कैसे लगी अनुमानित देर रात को लगी होगी वह रात भर में जलकर खाक हो गया । सुबह देखकर पता चला कि धान खर्री जल रहा है कुछ बचाने के प्रयास से अग्नि शमन के दो वाहनों को बुलवाकर आग बुझाने प्रयास किया गया दो खर्री में बाहर से ही आग पकड़ा हुआ था तब एक जेसीबी को भी मंगा कर खर्री को हटाने का प्रयास किया गया तब भी अग्निशमन वाहनों का पानी खत्म हो गया बोरवेल से पानी चालू करके डाला गया फिर भी खर्रीयों को नहीं बचा पाए कोठार पर श्रीपचमन बघेल का 6 और महेश कुमार बघेल का पांच खर्री रखा गया था लोगों का कहना है इस वर्ष बहुत अच्छा फसल हुआ था पूरा फसल घर आने के बावजूद भी बदकिस्मती हाथ से निकल गया । इस वर्ष का कर्जा और पूरे घर का खर्च को कैसे जुटा पायेंगे उपर वाले को विनती किया जा रहा है।
खमेश्वरी में आगजनी से 11 खर्री जलकर खाक

