Entertainment

आज अनुष्का शर्मा माना रही अपना 35वां जन्मदिन, बर्थडे पर पढ़िए उनके जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से

Share this

HAPPY BIRTHDAY: अनुष्का शर्मा एक जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई सारी हिट फिल्मे दी हैं। बता दें अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के आयोध्या में हुआ था। अनुष्का शर्मा एक आर्मी परिवार से हैं। आज एक्ट्रेस अपना 35वां जन्मदिन है। करियर, पर्सनल लाइफ हो या फैमिली- हर मोर्चे पर अनुष्का ट्रेंड सेटर रही हैं। बिना किसी के मदद से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। तीनों खान स्टार (शाहरुख, आमिर और सलमान) के साथ फिल्में करने वाली अपने दौर की चंद एक्ट्रेसेज में से एक हैं। आज अनुष्का के 35वें बर्थडे पर पढ़िए उनके जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से…

15 साल की उम्र में शुरू की मॉडलिंग

अनुष्का का फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं था। जब वो छोटी थीं, तब उनके घर के बगल में रहने वाली लड़की मॉडलिंग करती थी। एक दिन उसकी फोटो पेपर में छपी, जिसे वो घूम-घूमकर सबको दिखा रही थी। इस बात से अनुष्का को थोड़ी जलन हुई और उन्होंने भी मॉडलिंग करने का मन बना लिया। उनकी मां ने उन्हें सपोर्ट किया। एक दिन मां उन्हें फैशन डिजाइनर प्रसाद बिदापा के पास ले गईं और उनसे पूछा कि अनुष्का किस उम्र से मॉडलिंग करें। अनुष्का को देखते ही प्रसाद बिदापा ने कहा- इंतजार किस बात का। अभी से शुरू करना चाहिए। प्रसाद बिदापा ने उन्हें अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए बुक कर लिया और इस तरह से उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू किया। इसके बाद वो छोटे-मोटे शोज में मॉडलिंग किया करती थीं।

मॉडलिंग का असर पढ़ाई में नहीं पड़ने दिया

अनुष्का पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। वो हमेशा क्लास के टाॅप 3 में रहती थीं। पढ़ाई के साथ उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था, लेकिन वो इसका असर पढ़ाई पर बिल्कुल नहीं पड़ने देती थीं। वो दोनों में अपना बेहतर देने की कोशिश करती थीं। एग्जाम आने पर वो दो महीने पहले से ही मॉडलिंग बंद कर देती थीं। दसवीं में 92% मार्क्स से पास हुईं। फिर मॉडलिंग में आगे बढ़ने के लिए ग्रेजुएशन के बाद मुंबई चली गईं।

पहली फिल्म के बारे में परिवार को भी नहीं बताया

2007 में अनुष्का जब मॉडलिंग कर रही, तभी उन्हें फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का ऑफर मिला। ये ऐसी फिल्म थी, जिसने यशराज फिल्म्स को खत्म होने से बचा लिया था। दरअसल, इस फिल्म के रिलीज के पहले यशराज फिल्म्स की कई फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। तब आदित्य ने फिल्म का डायरेक्शन करने की ठानी। इस फिल्म की कहानी लिखने के लिए वो लंदन चले गए थे। वहां से लौटकर उन्होंने फिल्म में शाहरुख खान को साइन किया। जब आदित्य ने अनुष्का को फिल्म के लिए अप्रोच किया, तब उन्होंने अनुष्का से कहा कि वो किसी से भी ना बताएं कि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं।

यहां तक कि वो अपने परिवार से भी इस बात को छुपाकर रखें। आदित्य चाहते थे कि रिलीज के पहले इस बात का खुलासा नहीं किया जाएगा कि फिल्म की हीरोइन कौन है। ये फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म की रिलीज के बाद अनुष्का फिल्म बदमाश कंपनी और बैंड बाजा बारात में नजर आईं थीं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। अनुष्का का फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था।

खुद के प्रोडक्शन की शुरुआत की

2008 से 2017 तक, अनुष्का ने 15 फिल्मों में काम किया, जिसमें से 6 फिल्में फ्लॉप रहीं। इस लिस्ट की NH-10 उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म थी। 2015 में अनुष्का ने अपने भाई के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स की शुरुआत की थी। इस प्रोडक्शन हाउस में उन्होंने फिलौरी, परी, बुलबुल जैसी फिल्में बनाईं। वेब सीरीज पाताल लोक भी इस प्रोडक्शन हाउस ने बनाई थी, जिसे क्रिटिक्स ने बेहद पसंद किया था।

करियर के टॉप पर 29 साल की उम्र में की शादी

ये वो वक्त था, जब अनुष्का करियर के पीक पर थीं। तभी उन्होंने 11 दिसंबर 2017 को क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करके सभी को हैरान कर दिया। दोनों ने इटली के टस्कनी में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इस समय अनुष्का 29 साल की थीं। विराट उम्र में उनसे 6 महीने छोटे हैं।

कम उम्र में मां बनने वाली एक्ट्रेस का मिला टैग

शादी के तीन साल बाद अनुष्का ने 11 जनवरी, 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया। इस बात की जानकारी विराट ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अगस्त 2020 में अनुष्का और विराट ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी। फोटो के कैप्शन में लिखा था, “और तब हम तीन हो जाएंगे।”

फीमेल इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार करते नजर आएंगीं

वामिका के जन्म के बाद 2022 में एक हिंदी ड्रामा फिल्म कला में अनुष्का ने कैमियो किया था। इस साल वो फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी, जो फीमेल इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।

255 करोड़ है अनुष्का की कुल नेटवर्थ

अनुष्का की कुल नेटवर्थ 255 करोड़ रुपए है। वो मुंबई में एक लग्जरी घर में रहती हैं, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। उनके पास कलेक्शन में कई खूबसूरत बैग्स भी हैं। उनके लुइस विटॉन मल्टी-पोचेट क्रॉसबॉडी बैग की कीमत लगभग 2 लाख रुपए है। अनुष्का ‌BMW, रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी कई शानदार कारों की मालकिन हैं। उनके पास एक लैंड रोवर रेंज रोवर वोग SE है, जिसकी कीमत 2.3 करोड़ रुपए है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *