प्रांतीय वॉच

धान खरीदी हेतु की गई सम्पूर्ण व्यवस्था, धान खरीदी 01 दिसम्बर से

Share this

अक्कू रिजवी/ कांकेर : राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 01 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जायेगी, जिसके लिए 125 धान खरीदी केन्द्र बनाये गये है, जिसमें 12 नवीन धान खरीदी केन्द्र भी शामिल है। धान खरीदी के लिए सभी केन्द्रां में बारदाना, डनेज, कम्प्यूटर, प्रिंटर और नमी मापक यंत्र इत्यादि की व्यवस्था कर ली गई है, इसके अलावा खरीदी केन्द्रो में पेयजल व अस्थाई शौचालय की भी व्यवस्था किया गया है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए इस वर्ष 80 हजार 719 किसानों के द्वारा समितियों में अपना पंजीयन कराया गया है, गत वर्ष 74 हजार 277 किसानों के द्वारा पंजीयन कराया गया था।  इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 6 हजार 442 अधिक किसानों के द्वारा धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया गया है। जिले के 125 धान उपार्जन केन्द्रों में 10 लाख 95 हजार 533 नग बारदानो की आपूर्ति की गई है, जिसमें पीडीएस के माध्यम से 4 लाख 57 हजार 896 बारदाने एवं 3 लाख 50 हजार 500 नग नया बारदाने और मिलर से प्राप्त 2 लाख 87 हजार 137 नग पुराना बारदाना को धान खरीदी केन्द्रों में उपलब्ध कराया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *