राष्ट्रीय राजमार्ग 43 अंबिकापुर से पत्थलगांव मार्ग पर लुचकी घाट में लगभग दिन भर जाम लगने से दोनो ओर वाहनों की लम्बी कतार लगी
बिलासपुर /बतौली/ विष्णु गुप्ता – राष्ट्रीय राजमार्ग 43 अंबिकापुर से पत्थलगांव मार्ग पर लुचकी घाट में लगभग दिन भर जाम लगने से दोनो ओर वाहनों की लम्बी कतार लगी रही।जिससे यात्री वाहन एवम् दो पहिया वाहनों में सवार परेशान रहे।
ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 43का निर्माण अभी तक नहीं हो पाना कई संदेहों को जन्म देता है।साथ ही घटिया सामग्री लगाने से यह मार्ग जगह जगह अभी से उखड़ने लगी है और कई स्थानों पर सड़के अधूरी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।