पॉलिटिकल वॉच

सैल्यूट तिरंगा छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी के वंशज नाती श्री सोमनाथ बोस जी का स्वागत सभा एवं सम्मान समारोह तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों का भी सम्मान समारोह संपन्न ।

Share this

सैल्यूट तिरंगा छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी के वंशज नाती श्री सोमनाथ बोस जी का स्वागत सभा एवं
सम्मान समारोह तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों का भी सम्मान समारोह संपन्न ।

बिलासपुर/ वॉच ब्यूरो –

बिलासपुर। दिनांक 07-04-2023 को सलूट तिरंगा संस्था, छत्तीसगढ़ द्वारा सुभाष चन्द्र बोस के नाती श्री सोमनाथ बोस के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ के मूर्धन्य विभूतियों के शिक्षा, खेल, सामाजिक आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धि प्राप्त करने के फलस्वरूप उनका सम्मान समारोह संस्कार भवन, महामाया चौक सरकंडा में शायं 5 से 7 बजे हुआ संपन्न
सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाती सोमनाथ बोस जी के आगमन पर सलूट तिरंगा के कार्यकर्ता गण तैयारी पर जुटे हुए थे । आज सात अप्रैल को सभी शाम 5 बजे संस्कार भवन सरकंडा में एकत्रित होकर नेताजी सुभाष जी की सुभाष चौक सरकंडा में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण सोमनाथ बोस जी के हाथों किया गया एवं उनके द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा उनका एक नारा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दिलाउंगा। नेताजी ने आजाद हिंद फौज खड़ी कर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते रहे एवं भारत को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
तत्पश्चात भिन्न भिन्न क्षेत्रों में जैसे शिक्षा, खेल, सामाजिक आदि में उत्कृष्ट कार्य तथा समाजसेवा करने वाले 15 विभूतियों का सम्मान एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।

जिन विभूतियों को सम्मानित किया गया उनके नाम निम्नलिखित है:-

सर्वश्री, महेंद्र जैन जी वंदेमातरम संस्था,

डा.राजकुमार शर्मा, 64 वर्षीय उच्च शिक्षा में 6 स्वर्ण पदक विजेता,

प्रेमचंद शुक्ला, भारतीय खेल मलखंभ को छत्तीसगढ़ में विकास करने एवं राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की टीम पहुंचाने हेतु

भुवन वर्मा , किशोर दुबे , लक्ष्मण चंदानी , शंकर यादव , ,श्रीराम यादव ,एस.पी रजक, हरीश मंडवा, लक्ष्मी महंत , प्रेम कुमार , स्वप्निल ,डा.प्रतिभा जे मिश्रा ,

पर्यावरण क्षेत्र में कार्य करने

निलेश कुमार ,रक्त दान करने,

रामानंद तिवारी, गौरव शुक्ला आमना राजगीर जय साहू राधव साहू,

डा. के.के .साव,चिकित्सा क्षेत्र

गणेश सोनवानी , हितेश ठाकुर , तारा चंद साहू , प्रकाश , अमन , धर्मेंद कुमार , सामाजिक कार्यकर्ता

अनूप पांडे , दिव्यांगों के लिए कार्य

निर्मल कुमार घोष , मदन मोहन गुल्ला , प्रफुल चौहान , अनिल सिंह हितेश तिवारी
विद्या साहू ,शेफाली घोष , अंजली चावड़ा रेखा गुल्ला, अपर्णा , सीमा वर्मा, प्रतिभा जे मिश्रा ,अनिता दुआ, आरती डांडेकर, छाया ठकराल रीता मौर्य, चुन्नी मौर्य,आदि लोग एकजुट होकर कार्यक्रम सफल बनाएं है ।

कार्यक्रम का संचालन श्री जयशंकर यादव तथा हितेश तिवारी द्वारा किया गया।

उक्त जानकारी प्रेम मानिकपुरी जी ने दी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *